कौन हो तुम?


कौन हो तुम
हिंदू मुसलमान या इंसान

आज किसी का सब कुछ लूट गया 
आज कोई रास्ते पर आ गया 
आते जाते लोगों से देखा ना गया 
उस मनुष्य से पूछा गया - 
कौन हो तुम
हिंदू मुसलमान या इंसान?
हिंदू हो तो मेरे साथ चलो 
मुसलमान हो तो पड़े रहो 
गर इंसान हो तो डूब मरो 

आज किसी का पूरा परिवार मारा गया 
उनको गोलियों से उड़ाया गया
आस पड़ोस के लोगों से देखा ना गया 
उस मनुष्य से पूछा गया 
कौन हो तुम
हिंदू मुसलमान या इंसान 
मुसलमान हो तो मैं तुम्हें मदत करूँगा 
गर हिंदू हो तो खुदा कसम ना छोड़ूँगा 
गर इंसान हो तो पत्थर से मारूँगा 

आज एक लड़की की इज़्ज़त लूटी गई 
वह लड़की घर से निकाली गई 
किसी शरीफ औरत की उस पर नज़र पड़  गई 
वह उससे पूछने गई 
कौन हो तुम
हिंदू मुसलमान या इंसान 
गर हिंदू हो तो देवदासी बन जाओ 
गर मुसलमान हो तो तवायफ़ बन जाओ 
गर इंसान हो तो मेरे साथ चलो 
एक नए जीवन की शुरुवात करो 



Return to Main Page