आज


आज ही समेत लो ख़ुशियों को दामन में
कल मौका मिले ना शायद 
आज ही जगाओ उम्मीद किसी के मन में 
कल तुम नाउम्मीद हो जाओ शायद 
आज ही ख़्वाब सारे सजा लो आँखों में
कल आँखें ना खुले शायद 
जितना जी सको आज ही जी लो एक पाल में 
कल साँस थम जाये शायद




Return to Main Page