खेल रही हैं आँख-मिचौली मुझसे ,
तेरी यादें आती-जातीं।
कभी मुझे रुलाती हैं, कभी हँसाती हैं,
तेरी यादें आती-जातीं।
पल भर को ठहरकर, बीते ज़माने का अहसास दिलातीं,
तेरी यादें आती-जातीं।
तुझे पीछे छोड़कर हम चल पड़े थे नई राह पर -
फिर क्यों सताती हैं, तेरी यादें आती-जातीं?
Return to Main Page

