एक चुभन सी है...



दिल में एक चुभन सी है;
लबों तक आती नहीं,
आँखों तक आकर रुक जाती है, छलकती नहीं -
कभी-कभी गले तक थोड़ी सी पहुँच जाती है;
घुटन सी महसूस कराती है,
फिर दिमाग का रास्ता लेकर -
सिर का दर्द दे जाती है।

दिल में एक चुभन सी है;
लबों तक आती नहीं,
दिल से निकलती नहीं...
दिल में एक चुभन सी है...
दिल का हिस्सा बन बैठी है -
दिल के हिस्से कर रही है।
दिल में एक चुभन सी है।


Return to Main Page




~ Survivor ~ Ongoing series on You Me & Stories