कुछ नाम ...


कुछ नाम जुड़ गए हैं -
हमेशा के लिए, ज़िंदगी से।

लबों पर सजने वाली हर मुस्कुराहट से,
आँखों से छलकने वाले हर आँसू से,
सुबह से,
शाम से।

ये नाम अब ऐसे ही जुड़े रहेंगे;
हमेशा के लिए क़ैद...
दिल के किसी कोने में,
यादों में,
लबों पे मुस्कुराहट लाने वाले जज़्बातों में,
आँखों से आँसू छलकाने वाले लम्हों में।

कुछ नाम जुड़ गए हैं -
हमेशा के लिए, ज़िंदगी से।


Return to Main Page




~ Survivor ~ Ongoing series on You Me & Stories